Theappealnews

कोरोनावायरस / ट्राइसिटी के 9 लोगों में मिला कोरोना,अब तक 557 लोगों को निगरानी में रखा

नीरज मंगला चंडीगढ़

बीमार लोगों की चेन बढ़ती ही जा रही है। शनिवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस के ट्राईसिटी में 9 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सेक्टर-21 की 23 साल की युवती के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आई उसके घर में मां, भाई भी शामिल हैं।

इसके अलावा मोहाली के चार पीड़ितों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, सेक्टर-21 की लड़की की मसजा करने वाली पंचकूला की महिला को कोरोना कन्फर्म हुआ है। अब तक मोहाली में चार पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें यूके से आई मोहाली जो सेक्टर-16 में आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थी, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चंडीगढ़ के दो रेजिडेंट्स जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री यूएस की है, वे खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। न्यूजीलैंड से अाए मोहाली के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह आंकड़ा दोपहर दो बजे तक का है।

सेक्टर-21 की लड़की के संपर्क में आई थी मोहाली की पीड़ित
इंग्लैंड से आई दो मरीजों के कारण मोहाली शहर में कोराेना अपने पैर पसारता दिखाई दे रहा है। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। सेक्टर-21 की जिस लड़की को कोरोना पाया गया है, उसका ऑटो मोबाइल का शोरूम मोहाली में है। उसे अमृतसर एयरपोर्ट से लेने गई इसी शोरूम की इडीपी इंचार्ज महिला फेज-5 निवासी भी अब कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में दाखिल करवाया गया है। इसके साथ ही यूके से आई फेज-3ए निवासी महिला जिसे शुक्रवार को पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिविल अस्पताल फेज-6 में दाखिल करवाया था। वह फेज-3ए में अपने बहन के घर रह रही थी। अब उसकी बहन भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। इसके साथ ही सेक्टर-69 निवासी 42 साल का जो व्यक्ति इंग्लैंड से आया था, वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Exit mobile version