Theappealnews

जेल में दो कैदी आपस में भिड़े, दोनों पर मामला दर्ज

बठिंडा, अनिल कुमार

केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद दो कैदी किसी बात को लेकर आपस में भिड़े गए और एक दूसरे से मारपीट की। जब जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उसकी ड्यूटी में विध्न डाला। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने दोनों कैदियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कैंट पुलिस को भेजी शिकायत में मलकीत सिंह सहायक सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिंडा ने बताया कि कैदी अर्शदीप सिंह निवासी संगरूर व कैदी रमनदीप सिंह अलग-अलग मामलों में केंद्रीय जेल बठिंडा में सजा काट रहे है। बीते दिनों दोनों कैदियों में किसी बात को लेकर अनबन होगी और आपस में झगड़ा करने लगे। जब ड्यूटी पर तैनात हैड वार्डन जगसीर सिंह ने दोनों को रोकने की कोशिश की, तो उक्त दोनों कैदियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने दोनों कैदियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version