Theappealnews

डीएवी कालेज के जरूरतमंद छात्रों को दी छात्रवृत्ति

बठिंडा

डीएवी काॅलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के रूप में समाजसेवी डा. आर.के. गुप्ता शामिल हुए। काॅलेज पंहुचने पर डा. आर.के. गुप्ता का प्रिंसीपल डॉ. संजीव शर्मा, वाईस प्रिंसीपल प्रो. प्रवीण कुमार गर्ग, काॅलेज रजिस्ट्रार डाॅ. कुसुम गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रो. रवीन्द्र सिंह, जरनल दफतर सुपरीटैण्डेंट बलदेव कृष्ण शर्मा, खजानची दफतर राजिन्द्र शर्मा ने फूलों के गुलदस्तों के साथ स्वागत किया। डाॅ. गुप्ता सिंगापुर के एनआरआई व बठिण्डा शहर से संबंधित है। उन्होंने 1,75,500 रूपयों की छात्रवृति 78 छात्रों को दी। प्रिंसीपल डा. संजीव शर्मा ने डाॅ. गुप्ता का छात्रों की सहायता करने के लिए धन्यवाद किया।

Exit mobile version