Theappealnews

वित्‍तमंत्री मनप्रीत बादल की माता श्रीमती हरमिंदर कौर बादल का निधन

श्रीमुक्तसर साहिब

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की माता एवं पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की पत्‍नी हरमिंदर कौर बादल का गुरुवार सुबह देहांत हो गया है। वह 74 वर्ष की थीं। वह बीते कुछ समय से बीमार थीं। आज तड़के करीब साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन पर शोक जताया है।

हरमिंदर कौर बादल अब तक चंडीगढ़ में रह रही थीं। बुधवार शाम को ही मनप्रीत बादल उन्हें घर लेकर आए थे। गांव बादल स्थित पुश्तैनी घर में उसकी मौत हुई है। दोपहर तीन बजे गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी गांव में ही मौजूद हैं।

हरमिंदर कौर की मौत पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने गहरा शोक जताया है। दोनों नेताओं ने ट्वीट करके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। सुखबीर बादल ने ट्वीट किया है कि मेरी आदरणीय चाची जी सरदारनी हरमिंदर काैर बादल जी के निधन से गहरा शोक हुआ है। उनकी दयालु प्‍यार और इंसानियत की कमी हमेशा खलेगी। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करें।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी हरमिंदर कौर बादल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा है, मनप्रीत बादल की माता सरदारनी हरमिंदर कौर के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करें। मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।

Exit mobile version