किसानें ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

0
202

कपिल, बठिंडा
केंद्र सरकार द्वारा बनाए तीन खेती कानूनों के खिलाफ जहां किसान अब दिल्ली कूच कर संघर्ष कर रहे हैं वहीं पंजाब में भी यह संघर्ष लगातार जारी है। इकत्तीस किसान संगठनों के ऐलान बाद आज जिला बठिंडा के विभिन्न गांवों और शहरी हलकों में किसान संगठनों और भारातरी संगठनों द्वारा कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार और कॉपोर्रेट अदारों के पुतले फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। लैहरा बैगा टोल प्लाजे पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगाहूं के नेतृत्व में किसानों द्वारा मोदी सरकार का पुतला फूं क कर यह खेती बिल को रद्द करने की मांग की गई वही शहर के बीबी वाला चौक में दुधवाला यूनियन शहरी द्वारा भी किसानों की हिमायत पर मोदी सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की गई। ठेका सर्घष मुलाजीम मोर्चा पंजाब द्वारा घनई्या चौंक में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके एकत्रित नेताओं ने माँग की कि मोदी सरकार खेती कानूनों को रद्द कर पंजाब के साथ देश के किसान को अपनी जि़ंदगी जीने का हक दे और किसानी मांगों को लागू कर पंजाब को दोबारा सोने की चिडिय़ां बनाए। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीन खेती कानून और बिजली एक्ट 2020 रद्द नही करती दिल्ली और पंजाब में संघर्ष लगातार जारी रहेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here