रजनीश करकरा, रामपुरा फूल । फतेह ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज़ रामपुरा की खिलाडिय़ों ने 65वें जि़ला स्तरीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट के अंडर 19 मुकाबलों में सिल्वर मैडल और बाक्सिंग के मुकाबलों में ब्रांज मैडल जीत कर कालेज का नाम रौशन किया । खेल विभाग के प्रमुख प्रोफैसर वरिन्दरजीत सिंह ने बताया कि बठिंडा के एनएफएल कालोनी में करवाए गए क्रिकेट के मैचों के दौरान भुच्चो जोन और मोड़ मंडी जोन की टीमों को हराकर देकर फ़ाईनल में अपनी जगह बनाई। फाईनल मैच बठिंडा जोन के साथ खेलते बेहद कड़े मुकाबले दौरान दूसरा स्थान हासिल किया। बाक्सिंग के मैचों में अंडर 19 के मैचों में सुखप्रीत कौर कोलोके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। चेयरमैन ने विजेता खिलाडिय़ों और फिजिकल विभाग के प्रयत्न की प्रशंसा करते हुए मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में संस्था की का शानदार प्रदर्शन सख़्त मेहनत के चलते आया है। उन्होंने छात्राओं को हमेशा अच्छी सोच अपना कर हर क्षेत्र में कालेज और अपने अभिभावकों का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी । प्रिंसीपल डा. अरुण कांसल, सहायक डायरैक्टर जगराज सिंह मान, पब्लिक रिलेशन अफ़सर हरप्रीत हैपी, प्रो. हरिन्दर कौर, कुमारी शैलजा, ऋतु तायल, प्रो. चरनजीत कौर, कमलप्रीत कौर, गगनप्रीत कौर समेत समूह स्टाफ ने विजेता खिलाडिय़ों को बढ़ाईं दी ।
क्रिकेट के मुकाबलों में फतेह ग्रुप रामपुरा ने जीता सिल्वर मैडल
