Theappealnews

चंद्रबाबू की हिरासत पर 18 सितंबर तक रोक, आंध्र HC का आदेश- ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे नाय

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने 9 सितंबर को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ चंद्रबाबू के वकीलों ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं लगाईं।

बुधवार को इस पर सुनवाई हुई। आंध्र हाईकोर्ट ने एसीबी कोर्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही सीआईडी को नायडू को 18 सितंबर तक हिरासत में न लेने का आदेश दिया। हालांकि नायडू ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे। इस मामले पर अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

नायडू की गिरफ्तारी के बाद से उनके समर्थक लगातार विरोध जता रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यकर्ता ने 12 सितंबर को विशाखापत्तनम जाने वाली फ्लाइट के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अदारी किशोर नाम का शख्स विमान के अंदर ‘लोकतंत्र बचाओ’ बैनर हाथ में लिए खड़ा है। आंध्रप्रदेश पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी ने राज्य में बंद बुलाया था। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। वहीं, सत्ताधारी पार्टी YSRCP के कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू की गिरफ्तारी को लेकर जश्न मनाया। कई जगहों पर रविवार रात पटाखे फोड़े गए।

Exit mobile version