Theappealnews

चोरी के मामले में एक काबू, दो अज्ञात पर केस

बठिंडा । जिला पुलिस ने चोरी के मामले में दो केस दर्ज कर एक व्यक्ति को काबू किया है। जबकि दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार थाना नहियांवाला की पुलिस ने गांव लक्खीजंगल वासी गुरचरन सिंह के बयानों पर उसके घर से चोरी होने के मामले में केस दर्ज किया था। शिकायत में बताया था कि उसके घर से सोना चांदी के गहने के अलावा 2 लाख रुपये की नगदी को चोरी कर लिया। पुलिस से केस दर्ज कर मामले की जांच करते हुए गांव लक्खीजंगल वासी गुरसेवक सिंह को काबू किया है। जिसके पास से 1 सोने की रिंग व 1 चांदी के कड़े के अलावा 23,400 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच हवलदार जगसीर सिंह कर रहे हैं।

इसके अलावा थाना कोटफत्ता पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव कोटफत्ता वासी मोहन लाल ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान से चोरी करने का प्रयास किया। इसके लिए उनके द्वारा शटर के ताले भी तोड़े गए। मगर चोरी नहीं कर सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक थानेदार दर्शन सिंह कर रहे हैं।

 

नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने वाले काबू

थाना कोटफत्ता की पुलिस ने नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करने वाले दो लोंगो को काबू किया है। सहायक थानेदार जगतार सिंह की ओर से पुलिस पार्टी के साथ गश्त की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए गांव यात्री से दो लोगों को काबू कर उनके पास से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुखजिंदर सिंह व लखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी के अनुसार उक्त लोग अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करते थे। जिनको अब काबू कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Exit mobile version