जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी द्वारा संविधान दिवस मौके पर विद्यार्थियों और स्टाफ  के साथ आनलाइन सैमीनार किया

0
372

अनिल कुमार,बठिंडा
माननीय पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथार्टी के आदेशों अनुसार जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी द्वारा संविधान दिवस मौके बठिंडा जिले के तीन सरकारी स्कूलों जस्सी पौवाली, बुर्ज गिल और गहरी बुट्टर के विद्यार्थियों और स्टाफ साथ आनलाइन सैमीनार किया गया। इसके इलावा जज साहिब द्वारा पैरा लीगल वालंटियरों और पैनल के वकीलों साथ एडीआर सैंटर बठिंडा में सैमीनार करवाया गया। इस मौके अशोक चौहान सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी बठिंडा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। इस मौके उन्होंने आज के दिन की महत्ता बारे बताते कहा कि यह दिन भारतीय लोगों की सैंकडा़े सालों की राजशाही और विदेशी साशन के राज्य से मुक्त होकर कानून का राज्य स्थापित होने का प्रतीक है, जिसमें सभी नागरिकों को भारतीय संविधान मौलिक अधिकारों द्वारा जबरन ज़ुल्म से सुरक्षा प्रदान करने साथ साथ नागिरकों की भी देश प्रति फर्जाे बारे बताता है और राज्य मशनीरी के अलग अलग अंगों के फर्जो बारे व्या या करता है। इसके इलावा संविधान की विभिन्न विशेषताओं बारे भी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here