Theappealnews

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पीड़िता का दोस्त सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की राजधानी में गुरुवार (6 फरवरी) की शाम से लापता बारह साल की एक लड़की ने शुक्रवार को घर लौटने पर बताया कि चार व्यक्तियों ने उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां जानकारी दी।

लड़की ने चारों आरोपियों पर जबरन शराब पिलाने का भी आरोप लगाया। एक आरोपी लड़की का दोस्त है। लड़की के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पर्णश्री क्षेत्र से और दो अन्य को इकबालपुर से शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपियों पर पाक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की ने दावा किया कि वह 6 फरवरी की शाम अपने दोस्त से मिलने इकबालपुर गई थी। उसका दोस्त उसे एक घर में ले गया जहां अन्य तीन आरोपी मौजूद थे। वहां उन्होंने लड़की को शराब पीने पर मजबूर किया और बारी-बारी से उसका बलात्कार किया।” उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version