Theappealnews

पतंग उड़ाता बच्चा छत से पेड़ पर गिरा, जांघ पेड़ का तना हुआ आर-पार

बठिंडा, कपिल शर्मा

नेशनल कलोनी में घर की छत पर पतंग उड़ा रहा 10 वर्षीय बच्चा अचानक छत से नीचे पेड़ पर गिर गया। पेड़ का तना बच्चे की जांघ से आर-पार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, रमनदीप एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चे कृष्ण पुत्र किशोर को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत फ़रीदकोट मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

Exit mobile version