Theappealnews

बठिंडा के परसराम नगर में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कपिल शर्मा, बठिंडा 

लाइन पर इलाके के अर्जुन नगर निवासी एक युवक की कुछ युवाओं ने हथियारों से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। थाना कैनाल पुलिस ने किस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है। मृतक युवक की पहचान आकाश कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार आकाश कुमार को शुक्रवार की रात 8:30 बजे के करीब दो युवक उसके घर से बुलाकर ले गए। काफी देर तक जब आकाश घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में लग गए। आकाश गंभीर अवस्था में परशुराम नगर गली नंबर 29 के पास खून से लथपथ पड़ा था परिवार के लोगों ने उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी गुरविंदर सिंह सांगा ने बताया रात 8:00 बजे के करीब आकाश कुमार का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में आकाश कुमार की मौत हो गई पुलिस ने इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version