Theappealnews

बठिंडा में सरूप चन्द सिंगला की कड़ी मेहनत से बढ़ता भाजपा का जनाधार

झूठ के पुलिंदों की सरकार से लोग दुःखी:- सरूप सिंगला व्यपारियो में भाजपा के लिए सकारात्मक रवैया :- शाम लाल

कपिल शर्मा, बठिंडा 

सरूप चन्द सिंगला के जिलाध्यक्ष बनने के बाद बठिंडा में भाजपा का जनाधार सिंगल की कड़ी मेहनत से लगातार मजबूत हो रहा है। और शहरवासियों में अपने नेता को लेकर उत्सुकता है। जिसके चलते बठिंडा में बड़ी गिनती में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। इसी कड़ी के तहत कपड़ा मार्किट में व्यपारी शाम लाल की अगुवाई में हंगामी बैठक मार्किट में हुई। जिसमे भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव सरूप चन्द सिंगला विशेष रूप से पहुंचे। जिनका व्यपारियो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। व व्यपारियो की समस्याओं से अवगत करवाया। व्यपारियो को संबोधन करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सरूप चन्द सिंगला ने कहा कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा भयभीत का माहौल है। व्यपारी वर्ग पुराने काले दौर को याद कर रहा है। कोई भी व्यपारी सुरक्षित नहीं है। रोजाना हो रही लूटपाट की घटनाएं पर पुलिस तंत्र की नाकामी सरकार की कार्यशैली पर सवालिया प्रश्न चिन्ह लगाती हैं। जो कि साबित करता है कि झूठे प्रलोभनों से बनी सरकार का वारिस दिल्ली में बैठा अरविंद केजरीवाल है। जो को पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ अपनी घटिया राजनीति चमकाने में लगा है। लेकिन व्यपारियो की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव उनके साथ है। व गूंगी बोली सरकार को जगाने के लिए हर मोर्चे पर सँघर्ष करेगी। इस मौके पर बड़ी गिनती ने व्यपारियो ने भाजपा का दामन थामा। और विश्वास दिलवाया की भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे।

Exit mobile version