Theappealnews

मकान की छत गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बठिंडा, कपिल शर्मा

शुक्रवार की सुबह स्थानीय बंगी नगर में एक जर्जर मकान की छत गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राज सिंह और सुखविंदर सिंह के रूप में की गई है। सुखविंदर सिंह बंगी नगर निवासी और सुखविंदर सिंह उसका पड़ोसी है। शुक्रवार की सुबह सुखविंदर सिंह और राज सिंह घर में बैठे थे, जबकि राज सिंह की पत्नी और दो पोतियां कुछ समय पहले घर से बाहर गई थी, जिसके चलते वह दुर्घटना से बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, राज सिंह एक बहुत ही गरीब व्यक्ति था और उसका घर बहुत ही खस्ता हालत में था।

Exit mobile version