मुख्यमंत्री चन्नी कल रामपुरा में करेंगे जनसभा को संबोधित  

0
234

रामपुरा फूल, उमेश कुमार 
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल दोपहर रामपुरा फूल की अनाज मंडी पहुंचेंगे। रामपुरा फूल में मुख्यमंत्री चन्नी नवनिर्मित आईटीआई एवं पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय भवन का उद्घाटन करने के अलावा शहर के अंदरुनी रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय फूल रोड पर स्थित अनाज मंडी में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया जाऐगा। मुख्यमंत्री चन्नी के रामपुरा दौरे को लेकर जिला तथा स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला उपायुक्त ने भी लिया तैयारियों का जायजा : मुख्यमंत्री चन्नी के रामपुरा दौरे को लेकर बुधवार बाद दोपहर जिला उपायुक्त अरविंद पाल सिंह संधू ने भी स्थानीय अनाज मंडी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय सिविल तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों संबंधी जानकारी ली। सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की कर सकते हैं घोषणा : सूत्रों की मानें तो रामपुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिविल अस्पताल रामपुरा को अपग्रेड करने तथा टोरोमा सेंटर खोलने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि हल्का विधायक गुरप्रीत सिंह कांगङ ने इस संबंधी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पंजाबी लोक गायक करेंगे लोगों का मनोरंजन : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पंडाल में पहुंचने से पहले प्रसिद्ध पंजाबी गायक श्री बराङ सहित कई अन्य गायक अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here