फगवाड़ा । लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के पास खड़े युवकों पर करीब 30 हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। इन्होंने वहां पर गोलियां भी चलाई। इस हमले में एक युवक जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी सिंहपुर के रूप में हुई है कि मौत हो गई है। जबकि हमले में दो युवक घायल हो गए हैं।

हमले में घायल अर्जुन सिंह राणा ने जो कि फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती है ने बताया कि वह उसका भाई हरप्रीत और दोस्त सौरभ अपने ही एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे पीजी में जा रहे थे। वह लॉ-गेट के पास खड़े थे। इतने में बाइकों पर करीब 25 से 30 युवक सवार होकर आए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। उन्होंने हमला कर दिया।

अर्जुन ने कहा कि कुछ हमलावरों के पास पिस्तौल भी थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल हरप्रीत को जालंधर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। अर्जुन ने कहा कि उसके भाई हरप्रीत के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। वह यहां पर एक जूस बार में काम करता था।

अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया उनमें मनोहर, रोशन, साबा, अभिषेक और अन्य अज्ञात लोग थे। इनमें से रोशन हमेशा पुलिस वालों के साथ घूमता रहता है। रात को भी हमले के बाद पुलिस वाले की गाड़ी में ही सवार होकर गया था। उसे भी उन्होंने पुलिस वाले के गाड़ी में डाल कर ले जाने की कोशिश की थी।

फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह जिसकी डैथ हुई है वह लॉ गेट के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। कुछ दिन पहले उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। रात को दोनों गुटों में समझौता रखा हुआ था। हरप्रीत उसका भाई और पंद्रह-बीस युवक वहां पर आए लेकिन युवकों को दूसरा गुट वहां पर नहीं आया। जब यह जाने लगे के वह बाइकों पर वहां पहुंच गए। दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

इस झगड़े में अर्जुन राणा और हरप्रीत घायल हो गए। हरप्रीक को सिविल अस्पताल फगवाड़ा से जालंधर में एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह पता चला कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 160, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस वालों के साथ घूमने वाले और पुलिस के लिए कलेक्शन करने वाले रोशन नामक व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि अभी वह महीना पहले ही आए हैं। उन्होंने रोशन के बारे में जानकारी नहीं है। उसके बारे में भी पूरा पता लगाएंगे और उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here