लुधियाना में पूर्व मंत्री गरचा के घर बड़ी वारदात, नौकर ने रात खाने में दिया नशा, सोना-नकदी लूट हुआ फरार

0
103

लुधियाना | पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी, उनकी बुआ और एक नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घर काम करने वाले नेपाली नौकर पर वारदात का शक है। रात काे घर में मौजूद लोगों काे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था।

बेहोश मिले पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा।

पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में गरदीश गरचा उनकी पत्नी, बुआ और एक नौकरानी भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ है।

भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार काल की, लेकिन किसी ने उनकी काल नहीं उठाई। घटना के करीब 1 घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

गरचा की कोठी की सील

वारदात के बाद मौके का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू, एडिशनल पुलिस कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा, ADCP सुहैल मीर पहुंचे। फिलहाल गरचा की कोठी को सील कर दिया है। फिंगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच कर क्लू एकत्र करेगी। अधिकारियों मुताबिक चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here