लुधियाना में बड़ी वारदात, केस करवाने की रंजिश में दोनों टांगे तोड़ी, फिर लूट लिए दो लाख

0
290
  • पुरानी रंजिश के चलते आत्म नगर इलाके में 10 लोगों ने स्कूटर सवार को रोक कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपितों ने उसकी दोनों टांगें तोड़ डाली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धीरज गर्ग/नीरज मंगला, लुधियाना ।

पुरानी रंजिश के चलते आत्म नगर इलाके में 10 लोगों ने स्कूटर सवार को रोक कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपितों ने उसकी दोनों टांगें तोड़ डाली। उसके बाद उसकी जेब से 1.80 लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। अब थाना माडल टाउन पुलिस ने मामले में मनजोत सिंह, भोला सिंह, चीना, धत्तू, संजू तथा उनके पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ मेवा सिंह ने बताया कि उक्त केस गिल रोड स्थित कलसियां वाली गली निवासी रमेश कपूर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि कुछ समय पहले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी ने उन्हें छुड़ाया था। मगर आरोपितों के मन में यह बात घर कर गई थी कि शायद उसी ने उन्हें पकड़वाया था।

उसी बात की रंजिश रखते हुए उन लोगों ने 22 नवंबर की रात 8 बजे उसे तब घेर लिया जब वो स्कूटर पर सवार होकर करतार नगर से मनजीत नगर की और जा रहा था। आत्म नगर मोड़ पर खड़े आरोपितों ने उससे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। इलाज के लिए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here