लुधियाना में युवती से चार दिन तक दुष्कर्म, शादी का झांसा देने के बाद यूपी भाग गया आराेपित

0
280

धीरज गर्ग/नीरज मंगला, लुधियाना ।

शादी का झांसा देकर युवती से चार दिन तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपित युवक तथा एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान जसपाल कालोनी निवासाी नरिंदर यादव के रूप में हुई है। उसकी पत्नी रितवा देवी तथा मुख्य आरोपित अरुण कुमार की पुलिस को तलाश है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के थाना दीदार गंज स्थित गांव सुरावा का रहने वाला है।

सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बयान में  पीड़िता ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपनी मां के कहने पर आरोपित महिला रितवा देवी के घरेलू काम में हाथ बटाने के लिए चली गई। रितवा देवी के कहने पर वो उसके धुले कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई। नरिंदर यादव की बुआ का बेटा आरोपित अरुण कुमार पहले से छत पर था। उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। नीचे आने पर युवती ने रितवा देवी को सारी बात बताई। जिस पर रितवा ने कहा कि वह उसकी शादी अरुण से करवा देगी। बात युवती के माता पिता काे पता चली तो उन लोगों ने नरिंदर यादव व रितवा देवी से बात की।

आरोपितों ने यह कह कर युवती को अपने ही घर में रख लिया कि वो उसकी शादी आरोपित अरुण के साथ करा देंगे। उस दौरान 18 नवंबर तक आरोपित अरुण उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद वो उसे छोड़कर उत्तर प्रदेश भाग गया। अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलते ही युवती व उसके परिवार ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर सिंह ने कहा कि अन्य दोनों आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here