सीआईए स्टाफ वन पुलिस ने एक सप्ताह में पकड़ी 520 किलो भुक्की और 210 ग्राम हेरोइन

0
155

धीरज गर्ग, बठिंडा

एसएसपी जे एलेंचेलियन के आदेशों पर सीआईए स्टाफ वन पुलिस ने बीते कल दो लोगों को 360 किलो भुक्की समेत पकड़ा है। पुलिस ने थाना संगत में दोनों पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में केस दर्ज कर लिया है। वही उक्त स्टाफ वन की पुलिस टीम ने बीते एक सप्ताह में कुल 520 किलो भुक्की और 210 ग्राम हेरोइन समेत 10 पुरषों और 1 महिला नशा तस्कर को गरिफ्तार किया है।डीएसपी आर नरिंदर कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ वन के सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह ने गांव संगत कलां से शक के आधार पर निर्मल सिंह लाडी और कुलदीप सिंह खलीफा को गरिफ्तार करके उनके कब्जे से 18 बोरी प्रति बोरी बीस किलो कुल 360 किलो भुक्की बरामद करवाई गई।जो आरोपियों ने गांव संगत कलां में एक किराए का मकान लिया हुआ था। जिसमें आरोपियों ने 360 किलो भुक्की को छिपा रखी है। जिसकी देख रेख उक्त दोनों आरोपी करते थे और मुख्य नशा तस्कर दलजीत सिंह के साथ मिलकर तस्करी करते थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में पकड़े दो आरोपियों के अलावा मुख्य नशा तस्कर दलजीत सिंह को भी नामजद किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य नशा तस्कर को भी पुलिस जल्दी गरिफ्तार कर लेगी। मुख्य आरोपी दलजीत सिंह पहले भी थाना संगत में उसके खिलाफ दर्ज हुए नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा चला आ रहा है। इसके अलावा सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना नथाना एरिया से बीस ग्राम हेरोइन, थाना थर्मल एरिया से 35 ग्राम हेरोइन, थाना फूल एरिया से 160 किलो भुक्की, थाना सदर रामपुरा एरिया से 75 ग्राम हेरोइन, थाना तलवंडी साबो एरिया से 80 ग्राम हेरोइन, थाना संगत एरिया से 360 किलो भुक्की समेत कुल 10 पुरष और 1 महिला नशा तस्कर को गरिफ्तार कर उनके खिलाफ नशा तस्करी केस दर्ज किए है। बड़ी मात्रा में नशा और आरोपी पकड़े जाना सीआईए वन स्टाफ की कड़ी मेहनत सदका बड़ी कामयाबी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here