Theappealnews

स्व.बनवारी लाल बांसल के जन्मदिन पर लंगर आयोजित 

बठिंडा, कपिल शर्मा

समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाजसेवी स्व. बनवारी लाल बांसल जी के जन्मदिन पर छोले-कुलचे के लंगर का आयोजन किकर बाजार संस्था मुख्यालय के समीप किया गया। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि स्व. बनवारी लाल बांसल संस्था के सहयोगी के साथ प्रेरणा स्त्रोत भी थे। आज उनका सारा बांसल परिवार संस्था के साथ मिलकर समय समय पर जरूरतमन्दों के लिए सहयोग प्रदान करता रहता है। लंगर सेवा में संस्था के सदस्यों अशोक निर्मल, समानदीप सिंह, वरिंदर सिंह, संदीप, सुमित, सागर, सक्षम ने सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा बांसल परिवार के आशीष बांसल आशु, संजीव बांसल तथा डिम्पी बांसल का आभार प्रकट किया।

Exit mobile version