Theappealnews

हर घर में रोजगार होगा, नए पंजाब से हर किसी का सपना साकार होगा: इंजीनियर रूपिंद्रजीत सिंह

खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भुच्चो हलके से भाजपा को विजेता बनाना जरूरी: विनोद बिंटा

बठिंडा, बेरु बंसल

हर घर में रोजगार होगा, नया पंजाब बनेगा और हर किसी का सपना साकार होगा, कहीं कोई डर का माहौल नहीं होगा, भ्रष्टाचार से मुक्त खुशहाल पंजाब होगा। हलका भुच्चो मंडी के विभिन्न गांवों में धुआंधार प्रचार दौरान वोटों की मांग करते हुए हलका भुच्चो से भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस-संयुक्त अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार इंजीनियर रूपिंद्रजीत सिंह ने उपरोक्त बातें कहते हुए हलका निवासियों को विश्वास दिलाया कि वह जीत के बाद अपने हलके के प्रत्येक घर में खुशियों के दीप जलाएंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान विनोद बिंटा भी उपस्थित थे। इंजीनियर रूपिंद्रजीत सिंह तथा विनोद बिंटा ने कहा कि खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भाजपा तथा उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकार बहुत जरूरी है और यह तभी संभव होगा, जब 20 फरवरी वाले दिन कमल के निशान का प्रत्येक वोटर बटन दबाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित के लिए कार्य किए हैं और अब पंजाब में भाजपा तथा सहयोगी पार्टियों की डबल इंजन वाली सरकार बनने के बाद पंजाब निवासियों के हितों के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कमल की आंधी चल रही है तथा भुच्चो हलके से प्रत्येक वोटर भाजपा के हक में प्रचार कर रहा है, जो एक बदलाव का संकेत है। इंजीनियर रूपिंद्रजीत सिंह तथा विनोद बिंटा ने कहा कि वह झूठा वादा नहीं करते, परंतु यह वादा जरूर करते हैं कि भाजपा की सरकार बनने के बाद वह हर घर में रोजगार पैदा करवाएंगे, शिक्षा तथा सेहत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

Exit mobile version