Theappealnews

50 हजार करोड़ के कर्ज पर बवाल, भाजपा ने CM भगवंत मान का पोस्टर जारी किया, लिखा- बादशाह-ए-बर्बादी

केंद्र सरकार के पास फंसे रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को चिट्ठी किया लिखी। उसके बाद इसी मुद्दे पर राजनीतिक दलों ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का शहंशाह अकबर की पोशाक पहनाकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें उन्हें बादशाह-ए-बर्बादी करार दिया है।

फिल्मी स्टाइल में बनाए गए पोस्टर में नीचे आपस प्रोडक्शन भी लिखा है। इतना ही नहीं इसके अलावा भाजपा ने एक और पोस्टर जारी किया है। जिसमें भगवंत मान पर सवाल उठाते हुए टाइटिल दिया गया है 50 हजार करोड़ के कर्ज के लिए जिम्मेदार कौन है। हालांकि कर्ज को लेकर पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ भी मुख्यमंत्री पर आरोपों की झड़ी लगा चुके हैं।

CM भगवंत मान ने कुछ दिन पहले रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब देते हुए उनसे 50 हजार करोड़ का जो कर्ज लिया था उसका हिसाब मांग लिया। साथ ही कहा कि RDF के लिए सरकार ने मामला सुप्रीम कोर्ट में दायर कर रखा है। इसलिए वह अभी इस मामले में दखल अंदाजी नहीं कर सकते।

राज्यपाल की चिट्ठी के बाद विरोधियों को मुद्दा मिल गया और अर विपक्षी दलों ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री से 50 हजार करोड़ रुपए का हिसाब मांगा जा रहा है। भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने पूछा कि रेत खदानों की पारदर्शी नीलामी और शराब की बिक्री से आया 40,000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व कहां है, जिसके बारे में केजरीवाल विधानसभा चुनाव के वक्त हर मंच पर कहते थे।

जाखड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि था कि इससे ज्यादा पाखंड क्या होगा कि जो सरकार कहती है कि उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं है, वह प्रतिदिन 100 करोड़ रुपए का कर्जा ले रही है। 50 हजार करोड़ का हिसाब दें।

Exit mobile version