पंजाब भाजपा में नए पदाधिकारियों की घोषणा:स्टेट वाइस प्रेसिडेंट,

0
128

पंजाब भाजपा ने शनिवार को समूचे राज्य के लिए नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की अप्रूवल के बाद पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

इनमें स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, स्टेट जनरल सेक्रेटरी और स्टेट सेक्रेटरी समेत खजांची, संयुक्त खजांची, प्रोटोकॉल सेक्रेटरी, ऑफिस सेक्रेटरी, स्टेट मीडिया टीम, सेल कोआर्डिनेटर, सोशल मीडिया, IT, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, SC मोर्चा, किसान मोर्चा, OBC मोर्चा, माइनरिटी मोर्चा समेत चीफ स्पोक्सपर्सन और स्पोक्सपर्सन नियुक्त किए गए।

पंजाब भाजपा राज्य में मजबूती के लिए लगातार ढांचागत बदलाव करने में जुटी है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बीते शुक्रवार को पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस के तीन पूर्व दिग्गज नेताओं को अपनी टीम में जगह दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रहे जयवीर शेरगिल भी भाजपा में शामिल हुए और उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू
पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने ढांचागत बदलाव समेत अन्य प्रकार की तैयारियां साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते शुरू की हैं। पंजाब से संबंधित मुद्दों पर कैप्टन समेत उक्त दिग्गज लोकसभा चुनावों के दौरान पूरी मजबूती से दमखम दिखाने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here