प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला भाजपा ने कार्रवाई के लिए ए.डी.सी. को राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांगपत्र

0
254

गृहमंत्री व डी.जी.पी. को बर्खास्त करने की मांग

बठिंडा, धीरज गर्ग

गत 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर जिले में रैली को संबोधन करने पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में जिला भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष विनोद बिंटा की अगुवाई में पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंद्र सिंह व पंजाब पुलिस मुखी के खिलाफ बनती कार्रवाई करवाने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र ए.डी.सी. (जनरल) को सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दयाल दास सोढी, प्रदेश सचिव सुखपाल सरां, प्रदेश मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला, देहाती जिलाध्यक्ष भूषण गर्ग, अशोक भारती, मोहन लाल गर्ग, राजेश नोनी, उमेश शर्मा, महिला मोर्चा के डा.वीना गर्ग, कंचन जिंदल, परमिंद्र कौर उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.सी.बी.सी. मोर्चा, प्रदेश व स्थानीय पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। इससे पहले भाजपा नेताओं व वर्करों ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के समक्ष नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई भारी चूक की पूरी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की है। उन्होंने बताया कि पंजाब के गृहमंत्री व पंजाब पुलिस के मुखी ने अपना फर्ज जिम्मेवारी के साथ नहीं निभाया जिस कारण प्रधानमंत्री को सुरक्षा कारणों के चलते पंजाब से वापिस लौटना पड़ा। उन्होंने मांग की कि पंजाब के गृहमंत्री व डी.जी.पी. के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here