महिला मेयर का अपमान कर कांग्रेस ने दिखाई मानसिकता :- सुखपाल सरां

0
90

बौखलाहट में कांग्रेसी दिखा रहे दिवालियापन:-सन्दीप अग्रवाल

धीरज गर्ग, बठिंडा

बीते दिनों जरनल हाउस की मीटिंग में कांग्रेसी पार्षदों द्वारा शहर की प्रथम नागरिक हिन्दू महिला मेयर रमन गोयल के साथ बदसलूकी के मामले में भाजपा नेताओं ने एसएसपी को शिकायत देकर पार्षद मलकीत सिंह व उसके साथियों पर कानूनी कार्यवाही करके मामला दर्ज करने की मांग की है। भाजपा नेता सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों ने अपना कल्चर दिखाते हुए मेयर के खिलाफअश्लील टिप्पणी कर घटिया मानसिकता को दर्शाया है। जिसके खिलाफ पूरे शहर की महिलाओं में रोष है। व महिलाओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश है। जिसके खिलाफ एसएसपी को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की गई हैं। भाजपा के युवा नेता सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जहां महिला सम्मान के लिए कार्य कर रहे है। वहीं हाउस व मीडिया में महिला मेयर को गलत बोल कर कांग्रेस ने अपने पतन की नींव रख दी है। कांग्रेस का अहंकार कांग्रेस को ले डूबेगा। पार्षद मलकीत सिंह को मेयर साहिबा को गलत बोलने से पहले महिलाओं के सम्मान की गरिमा देखनी चाहिए थी। कांग्रेस हाईकमान को ऐसे पार्षदों को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। इस मौके पर युवा नेता रजनी बाला, निशा, पूर्वी मण्डल की महिला मोर्चा प्रधान मंजू, युवा मोर्चा के मनीष अरोड़ा, अरुण, विकास, भूषण जिंदल, लवप्रीत व अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here