हैल्थ डैस्क

फरवरी का महीना शुरू होने वाला है लेकिन दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए कभी चाय तो कभी रजाई में घुसकर खुद को सर्दी की मार से बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो रजाई में घंटों घुसे रहने के बाद यही शिकायत करते हैं कि उनके हाथ पैर गर्म नहीं होते, लाख कोशिश के बावजूद वो ठंडे ही बने रहते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और उपाय।

दरअसल, सर्दियों में हाथों की हथेलियां और पैर के पंजे ठंडे रहने की वजह शरीर में खून के जरिए पर्याप्त मात्रा में  ऑक्सीजन नहीं पहुंचना माना जाता है। शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से व्यक्ति को हाथ-पैरों में ठंड अधिक लगती है। इसके अलावा कई बार अनीमिया,नर्व डैमेज, डायबिटीज की अधिकता की वजह से भी ये समस्या झेलनी पड़ सकती है।

हाथ-पैर गर्म करने के घरेलू उपाय-

1-गर्म तेल की मसाज- ठंड में हाथ-
पैरों को गर्म करने का सबसे आसान तरीका गर्म तेल से हाथ-पैरों की मालिश करना है। ऐसा करने से शरीर में सही तरह से ऑक्सीजन की स्पलाई होती है। हाथ-पैरों को गर्म करने के साथ गर्म तेल से मालिश करने के और भी कई फायदे हैं।

2-सेंधा नमक के पानी से नहाएं- 
अगर आपके हाथ-पैर सर्दियों में ठंडे रहते हैं तो घर में मौजूद सेंधा नमक से नहाने के अलावा सेंधा नमक वाले गर्म पानी में सिर्फ अपने हाथ और पैरों को डालकर भी कुछ देर बैठने से राहत मिलेगी। सेंधा नमक आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम देता है।

3-आयरन से भरपूर भोजन करें- 
अगर आप अनिमिया से पीड़ित हैं तो भी आपको हाथ-पैरों में ठंड अधिक लगेगी। ऐसे व्यक्तियों के हाथ-पैर भी हमेशा ठंडे बने रहते हैं। ऐसे में शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर चीजें जैसे खजूर, सोयाबीन, पालक, सेब, अखरोट, ऑलिव और चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए।

4-मीठा और वसायुक्त भोजन करने से बचें-
इस तरह का भोजन करने से व्यक्ति को कोलेस्ट्रोल की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता और हाथ और पैरों के ठंडे रहने की समस्या बढ़ सकती है।

5-सर्दियों में भी ज्यादा पानी पिएं-
सर्दियों में ज्यादातर लोग यह शिकायत करते हैं कि उन्हें प्यास बहुत कम लगती है। लेकिन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बनाए रखने के लिए आपको ठंड के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here