आप्रेशन-ए-चाइना डोर : प्रतिबंधित डोर के साथ पटाखों का खजीरा, तेजाब, बारूद भी बरामद

0
302
* दिन-7, मुकद्दमें दर्ज-22, गिरफ्तार-27, बरामदगी-2320 गट्टू चाइना डोर, 642 डिब्बे पटाखे और 30 बोतल तेजाब।
* समाज, मानवता, पशु-पक्षियों के दुश्मनों को नहीं बख्शा जाएगा किसी कीमत पर : वरिष्ठ पुलिस कप्तान संदीप गोयल।
नीरज मंगला, बरनाला।
जिला पुलिस ने नव-वर्ष की शुरुआत ही असामाजिकता पर लगाम कसने से की है। पुलिस थाना शैहना और भदौड़ में पहली-पहली एफआईआर चाइना डोर विक्रेताओं को गिरफ्तार करने से की है। प्रतिबंधित सिंथेटिक-प्लास्टिक से बनी (चाइना डोर) की हो रही बेखौफ बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए गुप्त आप्रेशन शुरु कर एक सप्ताह के भीतर 22 मामले दर्ज कर 27 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उनकी दुकानों व गोदामों से 2320 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस द्वारा आप्रेशन चाइना डोर के खिलाफ शुरु किया गया था लेकिन उसके साथ ही पटाखा-बारूद स्टोर करने वाले भी सामने आ गए। जिनके गोदामों से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। गौरतलब हो कि पूरे जिला की पुलिस ने भले ही एक बार तो आसमान पर चाइना डोर का उडऩा बंद हो गया है, लेकिन पुलिस की पैनी नजर उन समाज के दुश्मन परिवारों पर भी टिकी है जो चाइना डोर खरीदनें को पहल देते हैं।
चाइना डोर से हुई मौतों का हिसाब-बेहिसाब:
गुजरे 10 साल की बात करें तो पतंगबाजी के मौसम में आकाश में उड़ते लाखों पक्षी मौत के घाट उतर चुके हैं। हजारों लोग घायल और दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सडक़ पर गुजरते सैंकड़ो दोपहिया वाहन चालक आकाश में उड़ती चाइना डोर फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। हैरानी इस बात की है कि पूरे देश में शायद कहीं भी और किसी भी पतंगबाज के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ।
समाज के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा : एसएसपी।
 वरिष्ठ पुलिस कप्तान संदीप गोयल का कहना है कि समाज, मानवता, पशु-पक्षियों की रक्षा सुरक्षा करना हर एक की नैतिक जिम्मेवारी है। जो असामाजिक लोग समाज-मानवता-पशु-पक्षियों के दुशमन हैं उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
4 से 11 जनवरी के दौरान किया आप्रेशन:
मुकद्दमा/थाना :  : तारीख : : दोषी का नाम/पता :       : बरामदगी
06/सिटी :          : 4-1-2021  :  : राहुल वर्मा बरनाला :       : 145 गट्टू चाइना डोर
07/सिटी : : 4-1-2021  :   : हरीश कुमार बरनाला :      : 68 गट्टू चाइना डोर
08/सिटी : : 4-1-2021  :  : प्रदीप कुमार बरनाला :  : 178 गट्टू चाइना डोर
09/सिटी : : 4-1-2021  :  : प्रिंस कुमार बरनाला :  : 16 गट्टू चाइना डोर
10/सिटी : : 5-1-2021  :  : राजिंदर व बॉबी बरनाला :  : 600 गट्टू चाइना डोर
11/सिटी : : 5-1-2021 :   : अनिल कुमार बरनाला :  : 60 गट्टू चाइना डोर
12/ सिटी :  : 5-1-2021 :   : हरजिंदर सिंह बरनाला :  : 40 गट्टू चाइना डोर
01/शैहना :         : 6-1-2021 :   : बलदेव व जगजीत शैहना :  : 78 गट्टू चाइना डोर
02/रूड़ेके कला : : 6-1-2021 :   : प्रमोद कुमार पक्खोकलां :  : 12 गट्टू चाइना डोर
14/ सिटी :   : 6-1-2021 :  : प्रदीप कुमार बरनाला :  : 959 गट्टू चाइना डोर
15/ सिटी :  : 6-1-2021 :  : गगनदीप कुमार बरनाला :  : 5 गट्टू चाइना डोर+30 बोतल तेजाब
03/धनौला : : 6-1-2021 :   : नरेश कुमार कोटदूना :  : 12 गट्टू चाइना डोर चरखड़ी
16/ सिटी :  : 6-1-2021 :   : प्रदीप कुमार बरनाला :  : 3 डिब्बे बारूदी पटाखे
05/ सदर :         : 7-1-2021 :   : टीनू व मंगल बरनाला :  : 235 डिब्बे पटाखे
06/ सदर :         : 7-1-2021 :  : राकेश कुमार बरनाला :  : 375 डिब्बे पटाखे
17/ सिटी :         : 8-1-2021 :  : तेज पाल बरनाला :  : 66 नलकियां चाइना डोर-4 डिब्बे पटाखे
18/ सिटी :   : 8-1-2021 :   : लक्की गोयल बरनाला :  : 8 गट्टू चाइना डोर
01/भदौड़ :  : 10-1-2021 :  : रवि कुमार निवासी भदौड़ :  : 6 गट्टू चाइना डोर चरखड़ी
02/भदौड़ :  : 10-1-2021 :   : आजाद भूषण भदौड़ :  : 5 गट्टू चाइना डोर चरखड़ी
21/ सिटी :  : 10-1-2021 :   : लवप्रीत सिंह बरनाला :  : 6 गट्टू चाइना डोर
20/ सिटी :  : 7-1-2021 :  : राकेश कुमार बरनाला :  : 29 डिब्बे पटाखे
24/ सिटी :  : 11-1-2021 :   : छोटा सिंह व सुरेश बरनाला : : 46 गट्टू चाइना डोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here