मानसून सीजन खत्म होने में करीब 15 दिन का समय बचा है। लौटता मानूसन कई राज्यों को भिगोकर जा रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, बोलांगीर, कंधमाल में रेड अलर्ट जारी किया। IMD भुवनेश्वर के साइंटिस्ट उमा शंकर ने कहा, तेज बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बन सकता है।

UP के बाराबंकी में लगातार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। शहर पानी से घिरकर टापू बन गया है। लोग छतों पर गुजारा कर रहे हैं। NDRF और SDRF मोर्चा संभाले है। फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

सामान्य मानसून की बारिश के बावजूद UP के 38 जिले सूखे की कगार पर पहुंच चुके हैं। अब लौटता हुआ मानसून ज्यादा बारिश की उम्मीद खो चुका है। ऐसे में रेड जोन वाले जिले सूखाग्रस्त घोषित किए जा सकते हैं। 1 जून 2023 से 12 सितंबर तक बारिश के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। सितंबर में बीते 3 दिनों में हुई बारिश ने भी खास फर्क नहीं डाला।

मध्य प्रदेश में 15 से 21 सितंबर तक फिर से बारिश का दौर चलेगा। सितंबर महीने में अब तक कोटे की 65% बारिश हो चुकी है। आज भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, सीधी, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, में बारिश का अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here