केंद्र सरकार ने 2022-23 के लिए 1,23,960.75 के भारी बजट आवंटन के साथ कृषि क्षेत्र को दिया बढ़ावा: बिक्रमजीत चीमा

0
189

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बिक्रमजीत चीमा ने पीड़ित किसान परिवारों को दी 50-50 की आर्थिक मदद।

धीरज गर्ग, बठिंडा

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा बठिंडा में भगवंत मान सरकार बनने के बाद ख़ुदकुशी करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी व् प्रदेश मीडिया सह-सचिव सुनील सिंगला भी उपस्थित थे। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर द्वारा पडित परिवारों को भेजे गए 50-50 हज़ार रुपए की सहायता राशि के चैक भी सौंपे। इससे पहले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने भी बठिंडा पहुँच कर मृतक किसानों के पीड़ित परिवारों से मुलकात की थी एवं मदद करने का आश्वासन दिया था।
बिक्रमजीत सिंह चीमा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि खुद को किसानों की सबसे बड़ी हितैषी बताने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल चुनाव में बड़े-बड़े दावे कर कहते थे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। लेकिन हकीकत यह है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार बनने के बाद अभी तक रोजाना एक से दो किसानों द्वारा आत्महत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अभी तक इन आत्महत्या करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देना तो दूर, अभी तक आम आदमी पार्टी के किसी मंत्री या नेता ने इन पीड़ित परिवारों की सुध तक नहीं ली।
बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कई किसान हितैषी योजनाएं चला कर किसानों की आय दोगुनी करने, किसानों को नई खेती तकनीकों से अवगत करवा कर उन्हें उन्नत खेती हेतु प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्थान हेतु कई योजनायों को धरातल पर उतारा गया है। मोदी सरकार ने किसान की प्रगति हेतु ‘एक देश, एक कृषि बाज़ार’ बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, जिसका सीधा फ़ायदा किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा केंद्र सरकार ने 2022-23 के लिए 1,23,960.75 के भारी बजट आवंटन के साथ कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। इस बार अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते किसानों की फसलों का गेंहूँ का दाना सिकुड़ने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा किसानों के फसल का एक-एक दाना मार्किट से खरीदा जा रहा है, जिसके लिए भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के सारे किसान भाईयों की तरफ से मोदी सरकार का आभार व्यक्त करता है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव मनिंदर सिंह कपियाला, जुगराज सिंह कटोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप शर्मा, प्रदेश सचिव मनदीप सिंह जग्गी, प्रीतपाल सिंह बीबी वाला, मनोज झिंझा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह गिल, रुपिंदर सिंह सिद्धू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here