नवजोत सिद्धू ने पंजाब सरकार के चौपर और फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट खर्च की जानकारी भी मांगी

0
93

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश की AAP सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने पंजाब की मान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाबियों के माल पर AAP की रोज दिवाली है। सिद्धू ने आज चंडीगढ़, सेक्टर-17, सिविल एविएशन विभाग पहुंच कर पंजाब सरकार द्वारा चौपर और फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट खर्च की जानकारी भी मांगी है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार में माफिया राज दोगुना हो गया है। बिना सरकार और बिना मुख्यमंत्री की रजामंदी के नहीं चल सकता। गुरु नानक देव कहते हैं ‘सरबत का भला’ लेकिन AAP सरकार कहती है केवल अपना भला।

सिद्धू ने कहा कि देखा गया है कि पंजाब सरकार ने विभिन्न अवसरों पर प्रदेश के आधिकारिक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है। पार्टी संबंधी अभियान और विभिन्न दौरों के लिए फिक्सड विंग विमान भी किराए पर लिए गए हैं। सिद्धू ने पंजाब नागरिक उड्‌डयन विभाग, चंडीगढ़ से विभिन्न खातों की जानकारी मांगी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जानकारी में आया है कि पंजाब के सरकारी हेलिकॉप्टर का विभिन्न राज्यों में प्रचार के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस संबंधी जानकारी भी मांगी है। उन्होंने हर बारीक जानकारी जरूरी बताते हुए फिक्सड विंग विमान की प्रति घंटे किराया लागत जानकारी देने की मांग भी की है। सिद्धू ने निर्धारित समय सीमा में जानकारी मुहैया कराए जाने की अपील की है।

पचास हजार करोड़ के कर्ज का हिसाब दे सरकार
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कर्ज लेकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो वह पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित को खर्च किए गए पचास हजार करोड़ का हिसाब दें। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन सब हवाई साबित हुआ और लोगों को धोखा दिया। उन्होंने भगवंत मान को अखबारी मुख्यमंत्री बताया।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार RTI का जवाब नहीं देती, यही कारण है कि चार बार के सांसद को आज खुद पंजाब सिविल एविएशन विभाग आना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here