पंजाब पुलिस की टीम पर हमला कर ASI का हाथ काटने के आरोप में 8 ‘निहंग’ गिरफ्तार

0
833

पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से एक निहंग घायल हुआ है, जिसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं।

घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें चार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कट गया है, उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। एएसआई की सर्जरी चंडीगढ़ पीजीआई में जारी है।

सूचना मिली है कि वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए। पुलिस ने डेरे को घेरकर आरोपियों से आत्मसमर्पण की अपील की। हालांकि आरोपियों ने भी डेरे के भीतर से लाउडस्पीकर से प्रशासन पर जुबानी हमला बोला। वहीं पंजाब के विशेष सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here