पंजाब व उत्तराखंड में Corona Death Rate दिल्ली से ज्यादा

0
288

चंडीगढ़ [धीरज गर्ग/नीरज मंगला ]। उत्तर भारत में सर्वाधिक कोरोना से मृत्यु दर के मामले में जम्मू व कश्मीर, हिमाचल , चंडीगढ़ और दिल्ली का नाम शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संदर्भ में रविवार को एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में 10 लाख लोगों की आबादी पर 1.46 फीसद कोरोना से मृत्यु दर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जो सूची जारी की उसके मुताबिक पूरे देश में 13 ऐसे राज्य व केंद्र शासित प्रदेश है, जहां देश में 10 लाख लोगों की आबादी पर सर्वाधिक कोरोना से मृत्यु दर दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में चार ऐसे राज्य व केंद्र शासित प्रदेश है जो इस सूची में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में 1.53 फीसद, हिमाचल प्रदेश में 1.54 फीसद, चंडीगढ़ में 1.56 फीसद और दिल्ली में 1.58 फीसद कोरोना मृत्यु दर दर्ज की गई है।

दिल्ली से ज्यादा पंजाब और उत्तराखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा मृत्यु दर रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में पंजाब में सर्वाधिक कोरोना से मृत्यु दर दर्ज की गई है। पंजाब में 3.15 फीसद मृत्यु दर है। पंजाब के बाद उत्तराखंड में 1.62 मृत्यु दर दर्ज की गई है। इन 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना की स्थिति के बिगड़ते हालात देख कर चेतावनी जारी की है ।

राज्य व केंद्र शासित प्रदेश औसत मृत्यु दर (फीसद में)

तमिलनाडु 1.51

जम्मू-कश्मीर 1.53

हिमाचल प्रदेश 1.54

चंडीगढ़ 1.56

दिल्ली 1.58

उत्तराखंड 1.62

मध्य प्रदेश 1.65

पुदुचेरी 1.66

पश्चिम बंगाल 1.76

गुजरात 1.96

सिक्किम 2.09

महाराष्ट्र 2.62

पंजाब 3.15

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here