पंजाब सरकार का अहम फैसला, अगली पुलिस भर्ती में ट्रांसजेंडर भी होंगे शामिल

0
76

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की अगली भर्ती के लिए AAP की मान सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। पंजाब पुलिस में अब ट्रांसजेंडर्स भी भर्ती हो सकेंगे। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया के नियम बदल दिए गए हैं। ट्रांसजेंडर्स की भर्ती के लिए क्या नियम-शर्तें होंगी, यह भी प्रदेश सरकार तय कर चुकी है।

पंजाब पुलिस की अगली सभी भर्तियों में विभिन्न रैंक के लिए ट्रांसजेंडर्स भी आवेदन कर सकेंगे। लेकिन सभी वर्गों के लिए शैक्षणिक योग्यता एक समान रहेगी। पुरूष व महिला उम्मीदवारों के लिए जो शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाएगी, ट्रांसजेंडर्स के लिए भी वही शैक्षणिक योग्यता होगी। हालांकि ट्रांसजेंडर्स उम्मीदवार की शारीरिक जांच व फिजिकल स्क्रीनिंग संबंधी टेस्ट महिला उम्मीदवार की तर्ज पर होंगे।

ट्रांसजेंडर्स को जाति आरक्षण भी मिलेगा, जो इनके परिवार की जाति संबंधी होगा। ट्रांसजेंडर्स दिव्यांग व अन्य वर्गों की तरह ट्रांसजेंडर्स का कोटा भी तय किया जाएगा। पंजाब के DGP गौरव यादव द्वारा इस संबंध में स्टैंडिंग ऑर्डर जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर्स को पुलिस भर्ती के लिए योग्य माने जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। तीसरे लिंग, ट्रांसजेंडर्स हर जगह-हर विभाग में अपना अधिकार मांग रहे थे। यही कारण है कि अब पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में ट्रांसजेंडरों को भर्ती करने का ऐलान कर ऐतिहासिक फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here