प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, पंजाब सरकार गैर जिम्मेदार: वीनू गोयल

0
188

बठिंडा, कपिल शर्मा

शहीदों की धरती फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने जा रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था को गैर जिम्मेदाराना बताती है। इसके विरोध में समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक व अमन पसंद लोगों द्वारा सांझा विरोध प्रदर्शन समाज सेविका वीनू गोयल की अगुवाई में किया गया। वीनू गोयल ने कहा कि जिस राज्य में देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम नहीं हो सकते, तो फिर आम जनता को पंजाब की कांग्रेस सरकार क्या सुरक्षा देगी। इस दौरान महिलाओं द्वारा पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन दौरान प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल के दिशा निर्देशों पर स्थानीय हाथी वाले मंदिर में महामृत्युंजय का पाठ भी किया गया। वीनू गोयल ने बताया कि इस पाठ में महिला मोर्चा से परमिंदर कौर, कंचन जिंदल, ममता जैन, वीना गर्ग, अंजना, बिंदु, हरमन, पिंकी, शालू गुप्ता, कमलेश व अन्य महिलाओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here