प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली के लिए पूर्वी मंडल से रवाना होगा बड़ा काफिला: अशोक बालियांवाली

0
201
शहीदों की धरती पर प्रधानमंत्री की रैली रचेगी इतिहास, बठिंडा से बड़ी तादाद में फिरोजपुर पहुंचेंगे वर्कर: नरेश मेहता
रैली की कामयाबी के लिए वर्करों में देखने को मिल रहा है भारी उत्साह: राकेश जैन
बठिंडा,  धीरज गर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी को शहीदों की धरती फिरोजपुर में आम जनता को संबोधित किया जाना है। उनके पंजाब आगमन पर फिरोजपुर में पंजाब भाजपा द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत बठिंडा में भी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है। रैली में बठिंडा से वर्करों को ले जाने के लिए भाजपा द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं, जिसके तहत जिला प्रधान विनोद बिंटा के दिशा निर्देशों पर बठिंडा के पूर्वी मंडल में मंडल प्रधान नरेश मेहता की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विशेष तौर पर विधानसभा हलका बठिंडा के इंचार्ज राकेश जैन, पूर्वी मंडल इंचार्ज व जिला उपाध्यक्ष अशोक बालियांवाली, नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर कुलवंत सिंह पुहला, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी, जिला सचिव बबिता गुप्ता, आईटी सेल सह इंचार्ज रवि मौर्या उपस्थित हुए। बैठक बाबत जानकारी देते हुए राकेश जैन, अशोक बालियांवाली तथा नरेश मेहता ने बताया कि 5 जनवरी को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की रैली के लिए बठिंडा से भी विशाल काफिला रवाना होगा, जिसके लिए पदाधिकारियों तथा वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी मंडल से विशाल काफिला फिरोजपुर के लिए रवाना होगा तथा फिरोजपुर की रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रचेगी। अशोक बालियांवाली ने बताया कि उक्त रैली में शामिल होने के लिए वर्करों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी ने कहा कि भारत के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे पंजाब दौरे के तहत फिरोजपुर में विशाल एकत्र को संबोधित किया जाना है और उनको सुनने के लिए बठिंडा निवासियों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर कुलवंत पुहला ने बताया कि उक्त रैली को कामयाब करने के लिए पंजाब भाजपा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं बठिंडा से भी हजारों की तादाद में भाजपा वर्कर फिरोजपुर रैली के लिए रवाना होंगे और इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान मंडल महासचिव लव सचदेवा, उपाध्यक्ष विनोद मित्तल, नारायण बांसल, मंडल सचिव व आईटी सेल सह इंचार्ज जिला बठिंडा राजीव शर्मा, शाम लाल, परम गर्ग, तरसेम बांसल, रामलाल रावल, गौरव गर्ग व पूर्वी मंडल के समस्त वर्कर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here