भारत नगर वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम के नेतृत्व में सफाई अभियान किया

0
561

आशीष शर्मा,बठिंडा

भारत नगर वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम के सेनेटरी इन्सपेक्टर सुमन कुमार,सफाई सेनेटरी सुपरवाइजर आकाशदीप शर्मा तथा सी.के. गुरविन्दर मान के नेतृत्व में सफाई अभियान के अन्तर्गत सुबह 7.30बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली दौरान लोगो को अपने अपने घर के साथ साथ आसपास की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। सोसाइटी के प्रधान धर्मपाल बांसल ने बताया कि यह रैली भारत नगर के अलावा आसपास के एरिया में निकाली गई। रैली में प्रधान धर्मपाल बांसल,वाईस प्रधान हेमराज सिंगला,सेकेट्री के.के.जिंदल,सहायक सेकेट्री हरबंस लाल,कोषअध्यक्ष चिमन लाल, कार्यकारी सदस्य मुकेश गर्ग,आर.के.बांसल, तथा प्रेम गर्ग आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here