मिनी सचिवालय में जगह-जगह फैली है गंदगी

0
1090
फोटो : खान

बठिंडा
गांधी जयंति पर डिप्टी कमिश्नर ने खुद मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर इसे गंदगी व प्लास्टिक मुक्त करने का दावा किया था परंतु कुछ ही समय में यह दावे खोखले नजर आने लगे हैं। मिनी सचिवालय में जगह-जगह प्लास्टिक के लिफाफों की गंदगी पड़ी है।
उल्लेखनीय है कि स्चव्छ भारत अभियान के तहत प्लास्टिक के लिफाफों पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाई गई है और प्रशासन की ओर से भी प्लास्टिक के लिफाफों के बजाय जूट के बैग इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। इसके बावजूद मिनी सचिवालय में प्लास्टिक के लिफाफों की गंदगी मिलना प्रशासन के प्लास्टिक मुक्त होने के दावों की पोल खोल रहा है।

वहीं मिनी सचिवालय में आग बुझाने के लिए लगाए गए सिलैंडरों की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों तक को नहीं पता कि कितने सिलैंडर भरे हुए हैं और कितने खाली। इसके चलते कोई दुर्घटना होने की सूरत में मिनी सचिवालय में आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हो सकता है।

फोटो : खान

इस संबंध में नाजर शाखा में तैनात हरपाल सिंह ने कहा कि सिलैंडर को जल्द चैक करवाया जाएगा, जिन सिलैंडरों को भरवाया जाना बाकी है उनको जल्द रिफील करवाया जाएगा और इन पर एक्सपाइरी के सिट्कर भी लगवाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here