मोदी की रैली संबंधी जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा – कार्यकत्र्ताओं से की अहम बैठक

0
138

बठिंडा, धीरज गर्ग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अचानक सुबह 12:30 बठिंडा पहुंचे और उन्होंने तुरंत अपने कार्यकत्र्ताओं एकत्रित कर आपात बैठक की। कार्यकत्र्ताओं में उत्साह देखने को मिला कि मोदी की रैली को लेकर सभी कार्यकत्र्ता एकजुट नजर आए। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने रैली के लिए डयूटियां लगाई ओर लगभग 100 बसों की लिस्ट भी हासिल की। भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा ने बताया कि फिरोजपुर की यह रैली इतिहासिक होगी जहां भाजपा कार्यकत्र्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकत्र्ताओं को लेजाने के लिए बसों के साथ उनके खान पान का प्रबंध भी किया गया है। काफिले के रूप में बसें 5 जनवरी को सुबह 7 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। मिशन पंजाब फतेह को लेकर इस रैली का आगाज किया जा रहा है जिसमें इतिहासिक इक्ट्ठ भी देखने को मिलेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंगला ने बताया कि पंजाब के लोगों की नजरें मोदी पर टिकी है के 5 जनवरी को वह पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ा पैकेज ऐलान करने जा रहे है। उनकी यह रैली सुनहरी अक्षरों में लिखी जाएगी जब पंजाब का प्रत्येक नागरिक मोदी की नीतियों से खुश नजर आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here