नई दिल्ली
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनके विवादित बयानों के चलते कड़ी चेतावनी दी है और उन्हें भविष्य में ऐसे विवादित बयान देने से बचने की हिदायत दी है। बता दें कि बीजेपी के केंद्रीय नेता गिरिराज सिंह के विवादित बयानों की वजह से नाराज हैं और इसी वजह से जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को पार्टी मुख्यालय में तलब कर उन्हें चेतावनी दी है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को पार्टी मुख्यालय में तलब किया और कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसे बयानों से बचने की हिदायत दी है।
हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद गिरिराज सिंह ने कई विवादित बयान दिए थे। पार्टी ने इन बयानों का संज्ञान लेते हुए गिरिराज सिंह को पार्टी मुख्यालय में तलब किया है।

 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सीएए के समर्थन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी यह सारे यहीं से निकले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरिराज सिंह विवादों से घिरे रहे थे। एक विवादित बयान उन्होंने शाहीन बाग के मुद्दे पर भी दिया था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा था, “शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां सुसाइड बंबर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है और वह महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं है तो क्या है ? अगर भारत को बचाना है तो सुसाइड बम खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजग करना होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here