विश्व शांति के लिए शिवसेना हिंद ने करवाया हवन

0
931

बठिंडा

चाईना के वुहान शहर से फैली कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इस वायरस से निपटने के लिए समस्त देशों में अपने-अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं भारत सरकार ने भी 22 मार्च को जनता कफ्र्यू का एलान किया गया है।

जबकि विभिन्न संगठनों द्वारा विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ करवाए जा रहे हैं। इस क्रम के तहत शिवसेना हिंद द्वारा राष्ट्रीय उप प्रधान शिव जोशी की अगुवाई में संतपुरा रोड पर स्थित शिव मंदिर में हवन यज्ञ करवाया गया। शिव जोशी ने बताया कि यह हवन विश्व शांति के लिए करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यता व हिंदू पुराणों और ग्रंथों के अनुसार हवन यज्ञ में डाली जाने वाली सामग्री से निकलने वाले धुंए से प्रत्येक तरह के वायरस को समाप्त किया जा सकता है व सदियों से भारत में महामारी से निपटने के लिए हवन करवाए जाते हैं। इस दौरान संगठन मंत्री अंकुर गर्ग, मालवा जोन प्रधान मिंटू ठाकुर, जिला प्रधान विक्रम वर्मा, यूथ विंग प्रधान विशाल अरोड़ा, सर्कल प्रधान मनिंदर सिंह मणी, मुकेश, प्रदीप, राजन के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे। जबकि चोटी वाले पंडित द्वारा हवन यज्ञ किया गया। जोशी ने कहा कि प्रत्येक इंसान को इस तरह हवन यज्ञ करवाने चाहिए ताकि बिमारियां फैलाने वाले वायरस को समाप्त किया जा सके। उन्होंने आम जनता को जनता कफ्र्यू में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि अगर एक दिन घर से बाहर नहीं निकलेंगे तो वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here