12 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकत, लोगों ने 65 साल के व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा

0
69

खन्ना | प्रिंसिपल नरेश स्टेडियम में 65 वर्षीय व्यक्ति ने पैसे का लालच देकर 12 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकतें कीं। लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसके रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 26 के रहने वाले जसपाल सिंह के तौर पर हुई। पार्षद अमनप्रीत कौर के पति रणवीर सिंह काका ने बताया कि खेल स्टेडियम में टूर्नामेंट का पोस्टर जारी किया जाना था। रात का समय था। इसी बीच कुछ खिलाड़ियों ने देखा कि जसपाल सिंह किसी बच्चे को लेकर बॉक्सिंग रिंग की तरफ बैठा था। बच्चे के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थीं।

लोगों ने जसपाल सिंह को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को बुलाया। रणवीर सिंह ने कहा कि इससे पहले भी जसपाल सिंह के खिलाफ कई बार इस प्रकार की शिकायतें मिली थीं, लेकिन उसे रंगे हाथों नहीं पकड़ा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here