2022 चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बठिंडा के गणमान्य लोगों से की चर्चा

0
173
लोगों की मुश्किलों व मसलों को सुलझाने के लिए सुझावों की मांग
सरकार बनने पर पहल के आधार पर होगा लोगों की मुश्किलों का समाधान: अश्विनी शर्मा
बठिंडा, जनता पार्टी की ओर से 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा की ओर से लगातार जनसभाओं व बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बठिंडा में प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा की ओर से शहर के एक निजी होटल में महानगर के 200 के करीब गणमान्य लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महानगर के उद्योगपति, डाक्टर, वकील , चार्टेड अकाऊटैंट, बिल्डर्स, कान्ट्रैक्टर्ज, समाज शास्त्री व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अश्विनी शर्मा ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों व देश के हित में किए जा रहे कार्यों बारे जानकारी दी तथा पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया। बैठक के दौरान अश्विनी शर्मा की ओर से लोगों की मुश्किलों व मसलों के समाधान हेतु सुझावों की मांग की ताकि सरकार बनने की सूरत में इन समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान किया जाए। इस पर उद्योगपतियों, वकीलों, व्यापारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने नशे की रोकथाम, कानून व्यवस्था सुचारू करने, रोजगार के मौके बढ़ाने, सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में सुचारू सुझाव दिए। इसके साथ ही उन्होंने विदेशों की ओर जा रही नौजवान पीढ़ी को रोकने के लिए भी विशेष प्रयास करने का सुझाव दिया ताकि कोई भी देश छोडक़र न जाए व उन्हें अपने देश में ही रोजगार मिल सके। इस पर अश्विनी शर्मा ने बताया कि पार्टी इन विशेष मुद्दों को अपने मैनीफैस्टों में शामिल करेगी व उक्त सभी समस्याओं व मसलों का समाधान करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, दयाल दास सोढी, प्रांतीय सचिव सुखपाल सरां, प्रदेश प्रैस सचिव सुनील ङ्क्षसगला, जिलाध्यक्ष विनोद ङ्क्षबटा, श्याम लाल बांसल, मोहन लाल गर्ग, अशोक भारती, नरिंद्र मित्तल, गुरिंद्र कौर मांगट, विजय सिंगला, नवीन सिंगला, अशोक बालियांवाली, नीरज जौड़ा, राकेश जैन, पंकज बांसल, कमल बांसल आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here