नई दिल्‍ली

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने को बताया कि अगले तीन दिनों में तीन विमान ईरान भेजे जाएंगे जो वहां फंसे भारतीयों को वापस लाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हमारे पास पहले से ही उपलब्‍ध हैं और अतिरिक्‍त टेस्टिंग किट के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के 73 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। वायरस का संक्रमण 56 भारतीयों और 17 विदेशियों में पाया गया है।

संयुक्‍त सचिव ने बताया कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्डधारियों को दी जाने वाली वीजा मुक्त यात्रा सुविधा 15 अप्रैल 2020 तक के लिए निलंबित कर दी गई है। यह आदेश 13 मार्च 2020 को 12.00 बजे से लागू हो जाएगा। देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए 52 परीक्षण सुविधाएं और कुल 56 नमूना संग्रह केंद्र काम कर रहे हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस के 73 पाजीटिव मामलों के संपर्क में आने वाले 1,500 से अधिक लोगों को ऑर्ब्‍जवेशन पर रखा गया है।

लव अग्रवाल ने यह भी बताया कि भारत के लिए यह सौभाग्‍य की बात है कि यहां अभी तक इस बीमारी के सामुदायिक फैलाव की कोई घटना सामने नहीं आई है। हमारे पास कुछ मामले हैं जो बाहरी मुल्‍कों से आए हैं। इन्‍हीं लोगों ने अपने करीबी परिजनों को संक्रमित किया है। बाजार में मास्‍क और सेनेटाइजर की भारी किल्‍लत के मसले पर उन्‍होंने कहा कि मास्क हमेशा जरूरी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति प्रभावी रूप से सामाजिक दूरी बनाए रखता है तो मास्क की कोई जरूरत नहीं है। इस वायरस को लेकर ज्‍यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक भारत सरकार ने मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे 48 अन्य देशों के 900 भारतीय नागरिकों को निकाला है। ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले तीन दिनों में तीन विमान ईरान भेजे जाएंगे जो वहां फंसे भारतीयों को वापस लाएंगे। वहीं विमानन मंत्रालय ने कहा है कि भारतीयों को निकालने के लिए विशेष उड़ानें संचालित होंगी। मुंबई से 13 मार्च को दिन में साढे़ बारह बजे और दिल्‍ली से 15 मार्च को रात 1.40 बजे उड़ानें ईरान के लिए रवाना होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here