बठिंडा
65वें जि़ला स्तरीय अथलैटिक मीट जि़ला शिक्षा अफसर सकैंडरी कुलवंत सिंह और उप जि़ला शिक्षा अफसर सकैंडरी इकबाल सिंह बुट्टर के नेतृत्व में स्पोट्र्स स्कूल घुद्दा में करवाए जा रहे हैं।
खेल के दूसरे दिन का उद्घाटन प्रिंसीपल मेवा सिंह और प्रिंसिपल रमनदीप सिंह ने किया। दूसरे दिन के मुकाबलों में अनमोलप्रीत कौर ने 3000 मीटर वॉक मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। अंडर 14 साल डिस्क थ्रो में कुंवरइन्दर सिंह संगत ने पहला गगनदीप सिंह गोनियाना ने दूसरा और गुरप्रीत सिंह तलवंडी साबो ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में सहजोत सिंह बठिंडा जोन 1 ने पहला, बलदीप सिंह संगत ने दूसरा और लवप्रीत सिंह गोनियाना मंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

????????????????????????????????????

अंडर 17 लड़के वॉक में सतनाम सिंह गोनियाणा ने पहला, धरमप्रीत सिंह तलवंडी साबो ने दूसरा व लवप्रीत सिंह बठिंडा जोन 2 व् तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में गुरप्रीत ख़ान तलवंडी साबो ने पहला, सुखमनजीत सिंह बठिंडा -2 ने दूसरा और विवेक गर्ग बठिंडा जोन 2 ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो दलजीत सिंह बठिंडा -2 ने पहला, बिन्दरजीत सिंह तलवंडी साबो ने दूसरा और हुसननूर सिंह संगत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में सुखमन्दर सिंह बठिंडा जोन 1 ने पहला, गुरभेज सिंह तलवंडी साबो ने दूसरा और हरजोत सिंह भक्ता भाईका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 साल लड़कियां ट्रिपल जंप में दिया रानी बठिंडा 1 ने पहला, जसप्रीत कौर भक्ता ने दूसरा और मोनू देवी बठिंडा 1 ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वॉक 3 किलोमीटर में कमलजीत कौर मंडी फूल पहले, जसप्रीत कौर तलवंडी साबो दूसरे और सन्दीप कौर संगत तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो जसप्रीत कौर तलवंडी साबो ने पहला, गुरमीत कौर तलवंडी साबो ने दूसरा और गुरविन्दर कौर बठिंडा 1 ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 19 लड़कों के वॉक 5 किलोमीटर मुकाबलों में जगसीर सिंह तलवंडी साबो पहले, गुरप्रीत सिंह तलवंडी साबो दूसरे और जगजीत सिंह गोनियाना मंडी तीसरे स्थान पर रहे।
इन मुकाबलों में जगदीश कुमार, नाजऱ सिंह, मनदीप कौर, सुखदेव सिंह, रघवीर सिंह, सुखजिन्दर सिंह गोगी, हरमन्दर सिंह, वारिन्दर सिंह, सन्दीप सिंह भुच्चो, जसपाल सिंह, मनदीप सिंह जस्सी, जसवीर सिंह, परमिन्दर सिंह भुच्चो, निर्मल सिंह, प्रदीप सिंह बोबी, राजपाल सिंह, जतिन्दर कुमार, भिन्दरपाल कौर, अंगरेज़ सिंह, अमरदीप सिंह महराजस रमनप्रीत सिंह ढिपाली, अमृतपाल कौर, विनोद कुमार आदि ने अहम रोल अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here