बरनाला

ढींडसा परिवार ने बादल साहिब की पीठ में छुरा घोंपा है। इसीलिए ढींडसा परिवार को पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। ये शब्द अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह ढिल्लों के घर उनको पार्टी में फिर से शामिल करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते कहे।

उन्होंने कहा कि जो नाराज वर्कर पार्टी छोड़कर गए हैं उनको मनाकर पार्टी में लाया जाएगा। लेकिन जो लोग बादल साहिब की पीठ में छुरा घोंप सकते हैं वे पार्टी का कभी भला नहीं कर सकते हैं। इस मौके पर एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष गोबिन्द सिंह लौंगोवाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संत बलवीर सिंह घुन्नस, क्षेत्र भदौड़ के इंचार्ज एडवोकेट सतनाम राही, यूथ अकाली दल के  अध्यक्ष नीरज गर्ग, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रूपिन्द्र संधू, सर्कल अध्यक्ष राज धौला, बेअंत सिंह बाठ, पार्षद यादविन्द्र सिंह बिट्टू, बीरइन्द्र सिंह बीरी जैलदार, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरतेज सिंह बिट्टू आदि हाजिर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here