सहारा जनसेवा ने शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

0
1031

बठिंडा
मानवता की सेवा में समर्पित सहारा जनसेवा की ओर से शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस भगत सिंह स्मारक भगत सिंह चौक में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगत सिंह स्मारक को विशेष तौर पर फूलों से सजाया गया व सुंदर लाईटें लगाई गई। भगत सिंह के जन्मदिवस पर मुख्य मेहमान वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भगत सिंह स्मारक पर केक काट कर समारोह का आरंभ किया। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब की युवा पीढ़ी को कहा कि वह नशे से दूर रह कर पंजाब को समृद्ध व खुशहाल बनाए। उन्होनें कहा कि भगत सिंह के जन्मदिन पर सभी सकंल्प करें कि पंजाब को नशा मुक्त बनाएं व भगत सिंह के बताए हुए रास्ते पर चले। उनके द्वारा सहारा जनसेवा के कार्यों की भी भरपूर सराहना की गई। समारोह के अंत में सहारा टीम द्वारा भगत सिंह स्मारक पर फूलों की वर्षा की गई। इस मौके पर व्यापारी जनकराज अग्रवाल, ठेकेदार तरसेम गोयल, अरूण वधावन, पवन मानी व सहारा कार्यकर्ता अशोक गोयल, टेक चंद, जग्गा सिंह, विक्की, संदीप गिल, दविंद्र बांसल, गुरबिंद्र बिंदी, सहारा अध्यक्ष विजय गोयल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here