चंडीगढ़ में छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को, प्रशासन ने दी मंजूरी

0
100

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी और 11 कॉलेज में छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को होने वाले हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोपहर तीन बजे एक प्रेस वार्ता बुलाई है। इस दौरान चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। सभी छात्र संगठनों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी संगठन अपने-अपने प्रचार को और तेज कर देंगे।

21 जुलाई को SOI के चुनाव प्रचार के दौरान छात्र नेताओं की तरफ से यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 11 गाड़ियों का चालान भी कर दिया है। पुलिस ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में इस समय करीब 16 हजार छात्र हैं। वहीं, शहर के अलग-अलग 11 कॉलेज में 50 हजार छात्र पढ़ रहे हैं। इस बार इस चुनाव में करीब 66 हजार छात्र हिस्सा लेंगे। यूनिवर्सिटी के अंदर प्रधान पद के लिए करीब 7 लोगों के बीच में मुकाबला हो सकता है। यूनिवर्सिटी के अंदर इस समय कांग्रेस का NSUI, बीजेपी का ABVP, अकाली दल का SOI और आम आदमी पार्टी का CYSS दल सक्रिय है।

इसके अलावा SFS, INSO, SOPU, PUSU, PSU ललकार, HPSU भी मैदान में हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए CM भगवत मान ने ग्रांट जारी की थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी में लड़कों के हॉस्टल के लिए 25.91 लाख और लड़कियों के हॉस्टल के लिए 23 लाख रुपए की ग्रांट जारी की थी। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यूनिवर्सिटी में आए थे। उन्होंने यहां पर यह ग्रांट जारी करने के लिए घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here