चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटिंग

0
126

अपील न्यूज ब्यूरो, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7:30 मतदान शुरू हो गया है। सुबह दस बजे सेक्टर 25 में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी आने वाले मतदाताओं की चेकिंग कर रहे हैं। महिला पुलिस कर्मचारी महिला वोटरों को मोबाइल लेकर जाने की चेतावनी दे रही है। मोबाइल मतदाता केंद्र पर ले जाने पर पाबंदी है। ऐसे में जो लोग मतदान केंद्र के पास मोबाइल लेकर पहुंचे, वे अपने मोबाइल वापस देने जा रहे हैं। मतदान के अंदर वीडियोग्राफी की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए करीब 3500 पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आप और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख पार्टियां है। एसएसपी कुलदीप चहल खुद पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस बार वार्डों की संख्या 26 से 35 हो चुकी है। इसलिए इस बार 694 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर एक हजार के करीब मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। करीब 6 लाख 80 हजार मतदाता मतदान करेंगे। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। डीसी ने सख्त हिदायत दी है कि बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति की पोलिंग बूथ पर एंट्री नहीं होगी। जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए पोलिंग बूथ पर आएगा उसे वोट नहीं डालने दिया जाएगा। पोलिंग बूथ पर एंट्री से पहले हर व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही व्यक्ति को पोलिंग बूथ में मतदान के लिए जाने दिया जा रहा है। कोरोना की वजह से यह कदम उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here