दिल्ली के एक कपल पर महीनेभर का बच्चा चुराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि कपल की बेटी ने उनसे रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भाई लाने को कहा था। इसके बाद कपल ने फुटपाथ पर रहने वाले दंपती का बच्चा चुरा लिया। CCTV फुटेज के आधार पर शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

SP (उत्तर) सागर सिंह कलसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 4.34 बजे पुलिस को फुटपाथ पर रहने वाले एक कपल के बच्चे के अपहरण होने की शिकायत मिली थी। बच्चे की मां दिव्यांग है, उन्होंने बताया कि सुबह करीब तीन बजे से उनका बच्चा गायब है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज चेक किए तो बाइक पर दो लोग इलाके में घूमते दिखे।

जांच में पता चला कि बाइक संजय नाम के शख्स के नाम से रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ करीब 15 लोगों की टीम के साथ संजय के घर तलाशी ली। यहां उन्हें बच्चा मिल गया।

आरोपियों की पहचान टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर में रहने वाले संजय गुप्ता (41 साल) और अनीता गुप्ता (36) के रूप में हुई है। पिछले साल उनके 17 साल की बेटे की मौत हो गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here